chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | फूलो देवी बनीं उपसभापति

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Phulo Devi Netam को उपसभापति (डिप्टी चेयरपर्सन पैनल) के लिए मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति C.P. Radhakrishnan ने किया है। फूलो देवी नेताम राज्यसभा में दूसरी बार सदस्य चुनी गई हैं और अब उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके साथ जिन अन्य नेताओं को इस पैनल में शामिल किया गया है, उनमें दिनेश शर्मा, एस पी कोंयाक, घनश्याम तिवाड़ी, एम थंबी दुरई और संबित पात्रा जैसे नाम भी शामिल हैं।

इस फैसले को छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि केंद्र स्तर पर राज्य की मौजूदगी और मजबूत हो गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button