chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | वीडियो वायरल होते ही 2 अधिकारी अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में ‘बादाम कांड’ ने बड़ा एक्शन करा दिया। एक युवक सालभर से अपनी फाइल के लिए भटक रहा था, लेकिन हर बार उसे यही जवाब मिला फाइल गुम है। तंग आकर युवक 500 ग्राम बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा और अफसर की टेबल पर बिखेर दिए। बोला – याददाश्त बढ़ेगी, फाइल मिल जाएगी।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सिस्टम हिल गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे को मुख्यालय अटैच कर दिया गया।
मामला बिलासपुर के तिफरा हाउसिंग बोर्ड ऑफिस का है, जहां तरुण साहू नाम का युवक एक साल से फ्लैट रजिस्ट्रेशन के लिए चक्कर काट रहा था। अब अफसरों पर गाज गिरी है, लेकिन सवाल वही क्या बिना बादाम के सिस्टम जागेगा?



