chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CABINET BREAKING | जानिए साय सरकार ने किन मुद्दों पर लगाई मुहर

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने राज्य के विभागों में जमा कबाड़ और अनुपयोगी सामान की ऑनलाइन नीलामी के लिए MSTC के साथ करार को अगले 3 साल तक बढ़ा दिया है। अब स्क्रैप बेचने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और ज्यादा पारदर्शी रहेगी।

बैठक में एक और बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने को मंजूरी दे दी गई। यानी अब भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदारों को भी राहत दी गई है। डामर यानी बिटुमिन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते सरकार ने 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक सीमित आर्थिक राहत देने का फैसला लिया है ताकि सड़क निर्माण के काम प्रभावित न हों।

सरकार का कहना है कि इन फैसलों से काम में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button