chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR | होली से पहले सड़क पर हुड़दंग, वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

 

रायपुर। होली से पहले रायपुर की सड़कों पर रईसजादों का स्टंट भारी पड़ गया। कार में घूमते कुछ युवकों ने राह चलते लोगों और स्कूली बच्चों पर पानी वाले गुब्बारे फेंककर दहशत मचा दी। लेकिन उनका वीडियो वायरल होते ही मामला पलट गया।

घटना 2 मार्च की है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते पर कार सवार लड़कों ने राहगीरों को निशाना बनाया। लोग बचते रहे, बच्चे डरते रहे और कार आगे बढ़ती रही। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जैसे ही शिकायत छत्तीसगढ़ पुलिस तक पहुंची, गुढ़ियारी पुलिस हरकत में आ गई। धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार की पहचान की गई।

जांच में पता चला कि कार देवपुरी निवासी विजय कुकरेजा के नाम पर है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब आगे की जांच जारी है।

साफ है, होली के नाम पर सड़क पर हुड़दंग इस बार महंगा पड़ गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button