RAIPUR ILLEGAL PLOTTING | सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग का खेल, जांच में बड़ा खुलासा

रायपुर. रायपुर के धरसींवा इलाके से बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है। गिरौद गांव में सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा था, जिसका खुलासा अब तहसीलदार की जांच में हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर सड़क बनवाई और प्लॉट काटकर बेच दिए। मामला सामने आने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।
एसडीएम ने साफ कहा है कि तीन बार अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
जांच में ये भी सामने आया कि चारागान, निस्तार और जल स्रोत जैसी जमीनों पर भी कब्जा कर लिया गया और 60 फीट तक की सड़क बनाकर प्लॉटिंग कर दी गई। पूरा काम बिना किसी अनुमति के किया गया, जो सीधे नियमों का उल्लंघन है।
अब प्रशासन अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।



