hindi newsनेशनल
GOLD SILVER PRICE | सोना-चांदी चढ़े जरूर, लेकिन अभी भी हाई से बहुत सस्ते

रायपुर डेस्क। सोना-चांदी ने पिछले हफ्ते तेजी जरूर दिखाई, लेकिन असली कहानी कुछ और है। दाम बढ़े हैं, फिर भी ये अपने पुराने हाई से काफी नीचे चल रहे हैं।
सोना करीब 2 हजार रुपये चढ़ा, लेकिन अभी भी अपने रिकॉर्ड लेवल से लगभग 48 हजार सस्ता है। वहीं चांदी में भी जोरदार उछाल आया, लेकिन ये भी अपने हाई से करीब 1.8 लाख रुपये नीचे चल रही है।
मतलब साफ है मार्केट में हलचल है, लेकिन अभी भी पुराने रिकॉर्ड के मुकाबले दोनों धातुएं सस्ती मिल रही हैं। निवेश करने वालों के लिए ये मौका भी हो सकता है, लेकिन रिस्क भी उतना ही बड़ा है।



