रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों की कड़ी में आज प्रदेश भर में कमल दीपावली मनाई गई। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, एकात्म परिसर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं मंडल व बुथ स्तर तक परिवारों में रंगोली डालकर कमल फूल बनाकर प्रदेश भर में शुभकामना संदेश प्रसारित की गई। दीपावली के अवसर पर धनतेरस के एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में कमल फूल से सजे रंगोली में दीप प्रज्ज्वलन कर भारतीय जनता पार्टी की पुन: विजय के साथ विकास निरंतरता के लिए दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी गई। कमल दीपावली कार्यक्रम के प्रभारी लोकेश कावड़िया ने बताया कि प्रदेश भर में एक ही समय निर्धारित शाम को 5 से 8 बजे के मध्य संपन्न इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है। प्रदेश भर के कार्यकर्ता पुन: जीत के लिए नये जोश के साथ चुनावी आभियान में जुट गये हैं। प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, पवन साय , सुनील सोनी , सच्चिदानंद उपासने, डॉ. सलीम राज, नवीन मार्कण्डेय, आरिफ नियाजी आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
CHHATTISGARH | राजनांदगांव में नई नियुक्ति!22 hours ago



