chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | 15 निकायों में बड़ा फेरबदल, निलंबित CMO भी बहाल


रायपुर।
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने एक झटके में 15 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद नगरीय निकायों में हलचल तेज हो गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है, जिसमें विभागीय जांच का सामना कर रहे किरण पटेल को निलंबन से बहाल कर फिर से CMO की जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्हें जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीडीह में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि किरण पटेल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनके मामले में अंतिम फैसला लिया जाएगा। निलंबन अवधि को लेकर भी बाद में अलग से निर्णय होगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी निलंबन से बहाल कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फैसले को नगरीय निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।

तबादला आदेश जारी होते ही संबंधित नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में नई पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में नगरीय प्रशासन में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button