chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 2386 क्विंटल धान गायब, केंद्र प्रभारी समेत 3 पर FIR

 

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के बम्हनी धान खरीदी केंद्र में करीब 77 लाख रुपये के कथित धान घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासनिक जांच में 2,386.52 क्विंटल धान का स्टॉक गायब मिला, जिसके बाद केंद्र प्रभारी समेत तीन लोगों के खिलाफ रेंगाखार थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में सामने आया कि कागजों में राइस मिलों के लिए लगातार डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी होते रहे, लेकिन मौके पर स्टॉक नहीं मिला। आरोप है कि करीब चार महीने तक ऑनलाइन सिस्टम में धान का निर्गमन दिखाकर पूरे रिकॉर्ड को गुमराह किया गया।

संयुक्त जांच दल ने 12 जून 2026 को फिजिकल वेरिफिकेशन किया तो 2,386.52 क्विंटल धान कम मिला। इसमें 2,205.62 क्विंटल मोटा धान और 180 क्विंटल बारीक धान शामिल है। जांच एजेंसियों को शक है कि मोटा धान खुले बाजार या अन्य सोसायटियों में खपाया गया या फिर खरीदी केंद्र तक पहुंचा ही नहीं।

शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केंद्र प्रभारी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित घोटाले में और कौन-कौन शामिल था।

इस खुलासे के बाद धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और निगरानी तंत्र पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button