chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG SCHOOL TIME | स्कूल टाइम बदलने के फैसले पर छत्तीसगढ़ में विवाद, जानिए पूरा मामला

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शनिवार की टाइमिंग बदलने का फैसला विवादों में आ गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि अब शनिवार को भी स्कूल बाकी दिनों की तरह दोपहर की पाली में चलेंगे। इस फैसले के बाद प्रदेशभर के स्कूलों में भ्रम की स्थिति बन गई है।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि इस बदलाव से वर्षों से चल रही ‘बैगलेस डे’ की व्यवस्था और खेल-कूद, योग जैसी सह-शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। पहले शनिवार को सुबह 8 से 12 बजे तक स्कूल लगते थे, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी समय मिलता था।

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने नए आदेश का विरोध करते हुए कहा कि इससे पूरे शैक्षणिक सिस्टम पर असर पड़ेगा। उनका कहना है कि 1 सितंबर 2018 से लागू स्थायी व्यवस्था को बिना ठोस कारण बदला जा रहा है।

मामला अब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तक पहुंच चुका है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर शनिवार की पुरानी सुबह वाली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। अब सभी की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button