chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | AAP ने छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन लिया…

 

रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ में संगठन स्तर पर बड़ा सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने तीन नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक भानु प्रकाश चंद्रा, मुत्रा बिसेन और दुर्गा झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के आरोप में बाहर किया गया है।

यह फैसला पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत के निर्देश पर लिया गया बताया जा रहा है।

अब इन तीनों नेताओं की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक पद खत्म कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें किसी भी पार्टी कार्यक्रम या बैठक में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।

पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को भी साफ निर्देश दिए हैं कि इन नेताओं से किसी भी तरह का संपर्क न रखा जाए और उन्हें पार्टी के डिजिटल ग्रुप्स और सोशल मीडिया से भी हटाया जाए।

हालांकि, इन निष्कासनों की पूरी वजह पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट नहीं की है, लेकिन इसे संगठन में अनुशासन बनाए रखने की सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button