chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG POLICE TRANSFER | थानेदार से लेकर प्रधान आरक्षक तक बदले गए

 

कोरबा. कोरबा पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई सूची के बाद कई थानों की कमान बदली गई है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक मोतीलाल पटेल को कोतवाली से हटाकर थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है, जबकि निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कटघोरा से वापस कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली संबद्ध किया गया है।

उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक अनिज खाण्डे को थाना सिविल लाइन रामपुर से पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर और सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर को थाना बालकोनगर से थाना सिविल लाइन रामपुर स्थानांतरित किया गया है।

प्रधान आरक्षक शनि कुमार कुर्रे को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना बालकोनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button