chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG LIQUOR SCAM | संजीव जैन-राजीव द्विवेदी समेत 4 आरोपी बाहर आएंगे

 

बिलासपुर। शराब घोटाले से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में हाईकोर्ट ने संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने सभी को 10-10 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो सक्षम जमानतदार पेश करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपियों की भूमिका और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। दलील दी गई कि संबंधित कंपनी के मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया कर रहे थे, लेकिन उन्हें आरोपी बनाने के बजाय गवाह बनाया गया, जबकि कंपनी के निदेशकों को आरोपी बना दिया गया।

बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि शराब घोटाले के मूल मामले में संजीव जैन को गवाह बनाया गया था, लेकिन उसी से जुड़े कथित ओवरटाइम घोटाले में उन्हें आरोपी बना दिया गया।

कोर्ट को बताया गया कि जांच पूरी हो चुकी है और 18 मई 2026 को चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। आरोपी जांच में सहयोग करते रहे, इसके बावजूद FIR के करीब 18 महीने बाद 4 मई 2026 को उनकी गिरफ्तारी की गई।

सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि रिकॉर्ड में आरोपियों की कथित भूमिका प्रत्यक्ष रूप से स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी हो चुकी है, चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने चारों आरोपियों को नियमित जमानत दे दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button