chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | MP का 1160 करोड़ का चावल घोटाला पहुंचा CG!

रायपुर। मध्य प्रदेश के 1160 करोड़ रुपए के फोर्टिफाइड चावल घोटाले की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छिंदवाड़ा के एथेनॉल प्लांट के लिए भेजा गया सरकारी चावल राजनांदगांव की राइस मिल तक पहुंचा था।

मामले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे के परिवार से जुड़ी हर्ष इंडस्ट्रीज भी जांच के घेरे में है। पुलिस ने मिल के पार्टनर विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा चुकी है। जांच टीम ने फैक्ट्री से DVR और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज और रजिस्टर एंट्री से सरकारी चावल के मिल तक पहुंचने के सबूत मिले हैं। इस मामले में अब तक 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है और 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सरकारी चावल का पूरा नेटवर्क कैसे चल रहा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button