chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
MISIR BESRA ARRESTED | डेढ़ करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

रायपुर। झारखंड पुलिस ने माओवादी संगठन को बड़ा झटका देते हुए डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे विशेष ऑपरेशन के दौरान दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद नक्सली नेटवर्क में हलचल तेज हो गई है।
मिसिर बेसरा पर कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों को संचालित करने, बड़े हमलों की साजिश रचने और 100 से ज्यादा मामलों का आरोप है। गिरफ्तारी के अगले ही दिन बीजापुर में 49 लाख रुपये के इनामी 8 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि पूछताछ से नक्सली नेटवर्क, फंडिंग और शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।



