chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BILASPUR HIGH COURT | 7 जजों को ACP, नोडल अफसर भी नियुक्त

 

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी हुआ है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर ‘Mediate for Nation 3.0’ अभियान के लिए हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के सचिव रूपनारायण पठारे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं निचली न्यायिक सेवा के 7 न्यायिक अधिकारियों को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) का लाभ भी दिया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के आदेश के मुताबिक पांच सिविल जज (सीनियर डिवीजन), एक सिविल जज (जूनियर डिवीजन) और एक अन्य न्यायिक अधिकारी को ACP का लाभ मिलेगा। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तय तिथि से करियर प्रोग्रेशन का लाभ दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button