chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH BJP POST | बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर गहराया विवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट बड़ा विवाद बन गई है। NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा की तस्वीर शेयर कर उसे लेकर की गई टिप्पणी पर कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर ने कड़ा जवाब दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।



उर्वशी ने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीर बिना अनुमति राजनीतिक पोस्ट में इस्तेमाल की गई, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर प्रियंका चतुर्वेदी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी भाजपा पर सवाल उठाए और पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।



