chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BRIBERY CASE | रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी पर बड़ा एक्शन

रायपुर। बलरामपुर में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गौतम सिंह आयम पर अब बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षा विभाग ने उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
गौतम सिंह को 13 अगस्त 2024 को ACB ने BEO कार्यालय वाड्रफनगर में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोप था कि एरियर्स भुगतान के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें 12 हजार रुपये लेते हुए उन्हें पकड़ा गया।

मामले में विशेष न्यायालय ने 15 मई 2026 को गौतम सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दोषी ठहराते हुए 3 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने विभागीय कार्रवाई करते हुए अब उनकी सरकारी सेवा भी खत्म कर दी है।



