chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG RAID BREAKING | धमतरी में ED की रेड!

धमतरी. धमतरी में ED की टीम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर दबिश दी है। सुबह दो गाड़ियों में पहुंची टीम में सुरक्षा बलों समेत करीब 8 सदस्य बताए जा रहे हैं।
टीम घर के अंदर दस्तावेज और दूसरे रिकॉर्ड खंगाल रही है। कार्रवाई को छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर ED की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले 11 अगस्त को शराब घोटाला मामले में ED ने रामगोपाल अग्रवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था।



