chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHAMOLI TUNNEL ACCIDENT | 4 मजदूरों की मौत, CM साय का बड़ा ऐलान

 

रायपुर. उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। सीएम साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और हादसे में घायल छत्तीसगढ़ के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में कोंडागांव जिले के धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक मजदूर की मौत हुई थी। वहीं जिले के दो मजदूर घायल हुए हैं। मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे में कुल 10 मजदूरों की मौत हुई थी। राहत और बचाव अभियान करीब 117 घंटे चला था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button