JAIPUR MARPEET CONTROVERSY | CJP टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

जयपुर. बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की बदहाली देखने पहुंची CJP की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट व गाड़ियों के शीशे तोड़ने के आरोप लगाए गए।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपों को खारिज करते हुए CJP पर स्कूल के मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया।
गांव वालों के मुताबिक स्कूल की इमारत लंबे समय से जर्जर है और करीब 20-30 बच्चों को फिलहाल वैकल्पिक जगह पर पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने की बात कही गई थी, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ।
मामले के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। दोनों पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।



