chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | BJP के 2 नेता निष्कासित!

 

रायपुर। बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद भाजपा ने भी बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। पार्टी ने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

दोनों नेताओं पर फर्जी स्थानांतरण आदेश मामले में कथित संलिप्तता का आरोप है। पुलिस इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामला ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के कथित फर्जी ट्रांसफर आदेश से जुड़ा है। आरोप है कि रोहांसी से मोपर तबादले का फर्जी आदेश तैयार कर सरकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था।

भाजपा ने कार्रवाई को पार्टी अनुशासन और संगठन की छवि से जोड़ते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया है। कृष्णा अवस्थी के बेटे प्रणव अवस्थी की गिरफ्तारी भी इस मामले में हुई है।

इस बीच नौकरी और अन्य काम दिलाने के नाम पर कथित पैसे लेने के कुछ आरोप भी सामने आए हैं, लेकिन इन आरोपों की फिलहाल स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button