CHHATTISGARH RAID | इंद्रजीत सिंह की कंपनियों पर GST जांच जारी

रायपुर। दुर्ग में ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह से जुड़ी कंपनियों पर स्टेट GST की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। 12 सदस्यीय टीम ने करीब 9 घंटे तक दस्तावेज, कंप्यूटर और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले।
टीम ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के साथ दलबीर सिंह एंड सन्स पार्टनरशिप के रिकॉर्ड भी जांचे। वर्ष 2020-21 से जुड़े लेनदेन, बिल, ऑडिट रिपोर्ट और कंसाइनमेंट का मिलान किया जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि दोनों कंपनियां BSP के अलावा दो सीमेंट फैक्ट्रियों के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन का काम करती हैं। GST टीम वर्क ऑर्डर और कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज कारोबार का मिलान कर रही है।
3 दिन का सर्च वारंट
GST टीम ने कोर्ट से तीन दिन का सर्च वारंट लिया है। कार्यालय के 12 कंप्यूटरों और करीब 20 कर्मचारियों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की गई है। स्क्रैप ट्रेडिंग से जुड़े पुराने कारोबार के दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं।
फिलहाल किसी टैक्स गड़बड़ी या अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है। GST टीम की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।



