hindi newsअन्तर्राष्ट्रीय

NEPAL FLOOD UPDATE | नेपाल बाढ़ में 130+ भारतीय लापता

रायपुर। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। कई पुल, सड़कें और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए हैं।

सबसे बड़ी चिंता भारतीय नागरिकों को लेकर है। बाढ़ के बाद 130 से ज्यादा भारतीयों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालु भी शामिल बताए जा रहे हैं।

नेटवर्क ठप होने की वजह से लापता लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। सेना और दूसरी सर्च एजेंसियां लगातार रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

तमिलनाडु से नेपाल गए 57 पर्यटकों में से 37 से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है, जबकि 20 लोगों से संपर्क हो चुका है। वहीं ईशा फाउंडेशन के 77 लोगों और कोलकाता से गए 32 लोगों के ग्रुप को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

महाराष्ट्र के 7 लोगों में से 4 से संपर्क हो गया है, जबकि 3 लोगों की तलाश जारी है।

भारतीय दूतावास के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों ने अपने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button