chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
NEPAL FLOOD | नेपाल बाढ़ में रायपुर की युवती लापता

रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। प्रशासन के मुताबिक मोनिका रायपुर के महादेव घाट, डी.डी. नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और 22 अगस्त से नेपाल में थीं।
बाढ़ के बाद से परिजनों से उनका संपर्क टूट गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार उनकी तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है।
सरकार नेपाल गए छत्तीसगढ़ के दूसरे नागरिकों की जानकारी भी जुटा रही है। प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया गया है।
हेल्पलाइन: 1070 (टोल फ्री), 0771-2223471


