chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

NEPAL FLOOD | नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ के 2 डॉक्टर लापता

 

रायपुर। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने छत्तीसगढ़ के परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता और बिलासपुर की डॉ. प्रियंका चौधरी से संपर्क टूट गया है। दोनों कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

सबसे ज्यादा चिंता डॉ. मीना गुप्ता को लेकर है। वह करीब 80 यात्रियों के दल के साथ इमिग्रेशन सेंटर पहुंची थीं, तभी इलाके में बाढ़ आ गई। इसके बाद से पूरे दल से संपर्क नहीं हो पाया है।

वहीं बिलासपुर की डॉ. प्रियंका चौधरी ने 25 अगस्त की सुबह अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह इमिग्रेशन प्रक्रिया के लिए जा रही हैं। कुछ देर बाद बाढ़ की खबर आई और फिर उनसे संपर्क टूट गया।

राहत की बात यह है कि बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, जबकि रायपुर के पांच नागरिक भी सुरक्षित हैं और नेपाल से वापस रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

नेपाल की इस आपदा में बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी नागरिकों के लापता होने की खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार और संबंधित एजेंसियां लापता लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button