chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ के आयुष को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।
कांग्रेस ने आयुष पांडेय को यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का करंट इंचार्ज नियुक्त किया है। अब वे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल कैंपेन के समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगे।


AICC की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 27 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आयुष पांडेय के साथ AICC के नेशनल कन्वीनर प्रणव वच्छराजानी को भी उत्तर प्रदेश की चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव से काफी पहले अपना डिजिटल नेटवर्क मजबूत करना शुरू कर दिया है।



