chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH POLICE | ट्रेनी SI को मिली बड़ी जिम्मेदारी …
रायपुर। जांजगीर-चांपा में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के साथ प्रशिक्षु SI को जमीनी अनुभव देने के लिए नई पहल की गई है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने ट्रेनी SI को दो महीने के लिए स्वतंत्र प्रभार सौंपा है।

इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालेंगे और मौके पर पुलिसिंग की वास्तविक परिस्थितियों को समझेंगे।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के महिला थाना, पंतोरा, बम्हनीडीह, राहौद, कोटमी सोनार, सारागांव, बलौदा, पामगढ़, शिवरीनारायण, अकलतरा और नवागढ़ जैसे क्षेत्रों को फील्ड तैनाती में शामिल किया गया है।
वहीं, ट्रेनी SI विनोद कुमार जाटवर को कोटमी सोनार थाना क्षेत्र से ट्रैफिक शाखा भेजा गया है, जहां वे यातायात संबंधी प्रैक्टिकल नॉलेज लेंगे। वहीं ASI जयनंदन मार्बल को पंतोरा चौकी से थाना चांपा में पोस्टिंग दी गई है।



