chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH POLITICS | छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल .. भगत बस्तर, कर्मवीर रायपुर!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में अगले कुछ दिन हलचल वाले रहने वाले हैं। कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 7 से 9 अक्टूबर तक बस्तर दौरे पर रहेंगे, जबकि भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आज रायपुर पहुंचकर संगठन की अहम बैठक में शामिल होंगे।

बस्तर में सुखदेव भगत बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी लेंगे। हालिया भारी बारिश और बाढ़ से बस्तर-बीजापुर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ था।

इधर भाजपा में कर्मवीर सिंह के छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद रायपुर में पहली अहम संगठनात्मक बैठक होने जा रही है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारी शामिल होंगे। निवर्तमान संगठन महामंत्री पवन साय भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, ‘सेवा संकल्प अभियान’ और जमीनी गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है। सांसदों और विधायकों से भी संगठनात्मक मुद्दों पर संवाद हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button