chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CONGRESS MEETING | दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, CG से जाएंगे ये दिग्गज

 

रायपुर। कांग्रेस की संगठनात्मक रणनीति को लेकर 5 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक शाम 4 बजे इंदिरा भवन स्थित AICC मुख्यालय में होगी। इसमें महासचिव, प्रदेश प्रभारी, PCC अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत बैठक में शामिल होंगे। राज्यों की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति पर फीडबैक लेने के साथ आगे के कार्यक्रमों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख मुद्दे और प्रदेश कांग्रेस संगठन की स्थिति भी सामने रखे जाने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व आगामी गतिविधियों और संगठन को लेकर राज्यों से फीडबैक लेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button