chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG SCHOOL HOLIDAY | छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर है। राज्य में दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है।

लगातार हो रही थी छुट्टी बढ़ाने की मांग

शिक्षा मंत्री के मुताबिक, दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले स्कूलों में 6 से 10 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी घोषित की गई थी।

साल में कुल 15 दिन का अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश घोषित किए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार दशहरा की छुट्टी 17 से 21 अक्टूबर तक रहेगी। वहीं, दीपावली की छुट्टी अब 6 से 11 नवंबर तक होगी।

इसके अलावा, शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक निर्धारित किया गया है। इस तरह तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां तय की गई थीं। दीपावली अवकाश में एक दिन बढ़ने से छुट्टियों की अवधि में बदलाव हुआ है।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि अपने स्कूल से जारी सूचना भी देख लें, ताकि स्कूल खुलने की तारीख को लेकर कोई भ्रम न रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button