chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG KISAN RALLY | रायपुर में किसानों का हल्लाबोल, 10 मांगों पर घेराव

 

रायपुर। रायपुर में किसानों की मांगों को लेकर हलचल तेज हो गई है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर के किसान ‘अन्नदाता गर्जना रैली’ के लिए जुटे हैं। किसान 10 सूत्री मांगों को लेकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन का घेराव करने की तैयारी में हैं।

बकाया 1700 करोड़ रुपये देने की मांग

किसान संघ की प्रमुख मांग है कि वर्ष 2022-23 की धान खरीदी का बकाया 1700 करोड़ रुपये जल्द दिया जाए। संघ ने तीन वर्षों की 258 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ जोड़कर धान खरीदी 3358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की मांग भी रखी है। इसके अलावा फल और सब्जी उत्पादक किसानों को कृषक उन्नति योजना से जोड़ने की मांग की गई है।

टोकन और खरीदी की अवधि पर भी सवाल

किसान संघ चाहता है कि धान खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक चले। हर तौल में अधिकतम 40 किलो 700 ग्राम धान लेने का आदेश जारी करने और बड़े, लघु व सीमांत किसानों को क्रमशः पांच, तीन और दो टोकन देने की मांग भी शामिल है। किसानों पर दबाव डालकर बैंक खाते समर्पित कराने की प्रक्रिया बंद करने की मांग उठाई गई है।

गौ संरक्षण से सिंचाई तक के मुद्दे

संघ ने गौवंदन योजना लागू करने, अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को तेज करने और पैरी हाईडैम जैसी नई परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की है। बाढ़ से फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने और अधिक कीमत पर खाद बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग भी रखी गई है।

इसके अलावा मक्का और गेहूं की एमएसपी पर खरीदी, वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों के हितों का ध्यान रखने की मांग की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button