chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG RAID BREAKING | अनवर ढेबर के घर पहुंची ED …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल मच गई। ED की अलग-अलग टीमों ने शहर में 3 से 4 ठिकानों पर दबिश दी। इनमें चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर का घर भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही ED के अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अनवर ढेबर के घर के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि टीम किन दस्तावेजों या पहलुओं की जांच कर रही है और इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है।

पहले भी रायपुर-दुर्ग में हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल ही में ED ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला और दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में भी छापेमारी की थी। रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर पहुंची टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की थी।

वहीं, दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर भी ED की टीम पहुंची थी। करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे ऋषभ ग्रीन सिटी के E-701 स्थित उनके घर पहुंची थी।

फिलहाल आज की कार्रवाई को लेकर ED की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button