chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ED ACTION | स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ


रायपुर।
महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया है। ईडी कार्यालय में उनसे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी कथित तौर पर महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े प्रचार और वित्तीय लेनदेन के पहलुओं की जांच कर रही है।

हवाला कारोबारियों से संबंधों पर सवाल

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ईडी शेफाली बग्गा से कथित हवाला कारोबारियों के साथ संबंधों और वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही महादेव बेटिंग ऐप के कथित प्रमोशन से जुड़े पहलुओं पर भी सवाल किए जा रहे हैं। फिलहाल एजेंसी की ओर से पूछताछ को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पहले भी चर्चा में रहा था नाम

कुछ समय पहले शेफाली बग्गा का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी चर्चा में आया था। हालांकि दोनों ने उन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।

महादेव नेटवर्क पर ED की लगातार कार्रवाई

इससे पहले ईडी ने महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com से जुड़े कथित सट्टेबाजी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। एजेंसी ने दुबई की दो कंपनियों के खातों में जमा 74.28 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी फ्रीज की थी। ईडी का आरोप है कि इन खातों का इस्तेमाल कथित अवैध धन को वैध बनाने के लिए किया जा रहा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button