chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG POLICE TRANSFER | 15 अफसरों के ट्रांसफर से थानों में हलचल

 

रायपुर। बिलासपुर में कानून-व्यवस्था को टाइट करने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। एक झटके में 15 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।

इस फेरबदल में जिले के कई बड़े और संवेदनशील थाने शामिल हैं। तोरवा, चकरभाठा, कोनी, बिल्हा, सिविल लाइन और कोतवाली जैसे इलाकों में नए अफसरों की तैनाती कर दी गई है।

थाना प्रभारियों की बात करें तो दामोदर मिश्रा को हिरी, कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी, रजनीश सिंह को तोरवा और भावेश शेण्डे को चकरभाठा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजश्री कोशले को कोनी और तोपसिंह नवरंग को बिल्हा थाना सौंपा गया है।

सिर्फ थाने ही नहीं, साइबर और एंटी क्राइम यूनिट में भी बदलाव हुआ है। गोपाल कृष्ण सतपथी को ACCU की कमान दी गई है।

पुलिस अफसरों का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से जिले में अपराध पर लगाम लगेगी और पुलिसिंग ज्यादा मजबूत होगी। अब नजर इस बात पर है कि नए अफसर मैदान में क्या असर दिखाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button