chhattisgarhछत्तीसगढ़

रायगढ़ घराने के कत्थक गुरू रामलाल बरेठ को मिला पद्मश्री सम्मान

कला किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब कलाकार की कला बोलती है, तो वो स्वर्णिम इतिहास बनाती है। छत्तीसगढ़ की माटी गर्व से हर्षित हुई है, क्योंकि प्रसिद्ध कत्थक गुरू और रायगढ़ घराने के रामलाल बरेठ को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के करकमलों द्वारा पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। कत्थक गुरू रामलाल बरेठ ने लम्बे अरसे तक कत्थक किया और अब उनके हुनर को सराहा गया है। रामलाल बरेठ का अवतरण प्रदेश के जांजगीर-चांपा ज़िले के भुंवरमाल गांव में हुआ था। वो अपने पिता के साथ रायगढ़ के राजघराने में रहने लगे, वहीं उन्होंने कत्थक साधना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button