छत्तीसगढ़

18 आईएएस और 10 आईपीएस अफसरों का तबादला

रायपुर, जांजगीर-चांपा और कोरिया कलेक्टर का तबादला

रायपुर। कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के तुरंत बाद देर शाम सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 18 आईएएस और 10 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदल दिए। इनमें रायपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। आधा दर्जन से ज्यादा एसपी भी बदले गए हैं। फेरबदल में वरिष्ठ आईएएस सी के खेतान को गृह एवं जेल विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनकी जगह आरपी मंडल को वन विभाग का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पिंगुआ को परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव व परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रायपुर, जांजगीर-चांपा और कोरिया कलेक्टर को बदला गया है। साथ ही बिलासपुर के संभागयुक्त को बदला गया है। उनके पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार यथावत रहेगा। श्रीमती रेणु पिल्ले को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है। मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव वाणिज्य कर काे प्रमुख् सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। त्रिलोक चंद महावर आयुक्त बिलासपुर को सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और आयुक्त मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भरतलाल बंजारे को बिलासपुर आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। रीता शाडिल्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पंचायत सचिव के प्रभार से मुक्त करते हुए संचालक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
अन्बलगन पी. को विशेष सचिव खनिज विभाग बनाया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने से प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी इसके प्रभार से मुक्त होंगे। शेष विभाग उनके पास यथावत रहेेंगे। धनंजय देवांगन विशेष सचिव सहकारिता को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ पंजीयक सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रजत कुमार संचालक समाज कल्याण को संचालक आर्थिक सांख्यकी के पद पर पदस्थ किया गया है। एलेक्स पॉल मेमन संचालक आदिम जाति कल्याण एवं अन्त्यावासायी निगम को विशेष सचिव मंत्रालय में पदस्स्थ किया गया है। श्री वासव राजू कलेक्टर रायपुर को संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्स्थ किया गया है। राजेश सिंह राणा संयुक्त सचिव वाधिज्य एवं उद्योग को संयुक्त सचिव आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं धार्मिक न्यास पदस्थ किया गया है। नीरज कुमार बंसोड़ कलेक्टर जांजगीर चांपा को संचालक आदिम जाति कल्याण के पद पर पदस्थ किया गया है। जांजगीर चांपा में जनक प्रसाद पाठक को कलेक्टर के पद पर पदस्स्थ किया गया है। चंद्रकांत उइके संयुक्त सचिव वाणिज्य कर को संचालक समाज कल्याण एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ निशक्त जन वित्त एवं विकास निगम को अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डोमन सिंह संयुक्त सचिव मंत्रालय को कलेक्टर कोरिया के पद पर पदस्थ किया गया है। भेसकर विलास संदीपान कलेक्टर कोरिया को उप सचिव वन विभाग के पद पर पदस्स्थ किया गया है। मोहम्मद अब्दुल कैसर हक को मार्कफेड का संचालक बनाया गया है।
Ips
झा महासमुंद, अग्रवाल बिलासपुर एसपी
आईपीएस में इनके प्रभार में बदलाव
दीपक झा एसपी ईओडब्ल्यू को एसपी महासमुंद
प्रशांत कुमार अग्रवाल एआईजी पुलिस मुख्यालय को एसपी बिलासपुर
वालचुरी श्रवण एसपी जगदलपुर को एआईजी पीएचक्यू
सदानंद कुमार एसपी सरगुजा को एसपी ईओडब्ल्यू
अभिषेक मीणा एसपी बिलासपुर को सेनानी सीटीजेडब्ल्यू कांकेर
आशुतोष मिश्रा सेनानी प्रथम वाहिनी छसबलिभलाई को एसपी सरगुजा
शलभ कुमार सिन्हा एएसपी सुकमा को एसपी सुकमा
दिव्याग कुमार पटेल एएसपी बीजापुर को एसपी बीजापुर
गोवर्धन राम ठाकुर एसपी बीजापुर को सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई
डीएस मरावी एसपी सुकमा को सेनानी 21 वीं वाहिनी छसबल करकाघाट बालोद

Related Articles

Back to top button