छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामना, कहा देश एक नए दिशा में आगे बढ़ रहा

रायपुर | देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है | इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को 73 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी है | रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए भाषण को सुना | आज संदेश गया है कि देश के विकास में कहीं कोई कमी नहीं होगी | धारा 370 और 35 ए को हटाने के बाद देश एक नए दिशा में आगे बढ़ रहा है |
उन्होंने कहा अब एक ही झंडा पूरे देश में रहेगा | प्रधानमंत्री ने भारत के 130 करोड़ लोगों के स्वाभिमान को बढ़ाया है | एक ट्रिलियन डॉलर से शुरू करके आगे बढ़ते हुए 2 और 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने | अब आगे 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश भारत को बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने रखा है |

Related Articles

Back to top button