मनोरंजन

Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त हुई मौत

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स

नई दिल्ली। Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वह पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान अचानक वह मैदान पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। संजय कपूर के निधन की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों में शोक की लहर है।

पोलो खेल के शौकीन थे संजय कपूर
संजय कपूर को पोलो खेल का गहरा शौक था। वह अक्सर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते रहते थे। रविवार को भी वे इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हिस्सा लेने पहुंचे थे, लेकिन मैदान में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे संजय कपूर
संजय कपूर ने साल 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्तों में दरार आ गई। 2014 में करिश्मा कपूर ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो गए। तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे यह मामला मीडिया की सुर्खियों में रहा।

प्रिया सचदेव से की थी दूसरी शादी
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। प्रिया और संजय की शादी के बाद भी संजय अपने पहले विवाह से हुए बच्चों से संपर्क में रहते थे और समय-समय पर उनसे मिलते रहते थे।

अभी तक करिश्मा कपूर की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
संजय कपूर की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारों और उद्योग जगत की हस्तियों ने दुख जताया है। वहीं करिश्मा कपूर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button