CG BREAKING | फायर NOC अब महंगा खेल! पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब फायर NOC लेना आसान नहीं, बल्कि महंगा सौदा बन गया है। जो काम पहले सरकार मुफ्त में करती थी, अब वही जिम्मेदारी निजी कंपनियों को दे दी गई है और यहीं से शुरू हुआ नया खेल।
अब फायर ऑडिट के नाम पर 10 रुपये प्रति वर्गफीट तक चार्ज लिया जा रहा है। मतलब अगर किसी अस्पताल या बिल्डिंग का एरिया 50 हजार स्क्वेयर फीट है, तो हर साल करीब 5 लाख रुपये सिर्फ ऑडिट पर खर्च करने पड़ेंगे।
सबसे ज्यादा असर स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों पर पड़ रहा है। छोटे अस्पताल संचालकों ने साफ कह दिया है कि इतनी भारी फीस देना संभव नहीं है। कई जगह तो ऑडिट ही नहीं कराया जा रहा।
पहले ऑनलाइन आवेदन होता था, सरकारी टीम जांच करती थी और NOC फ्री में मिल जाता था। अब वही काम निजी एजेंसियां कर रही हैं और मोटी रकम वसूली जा रही है।
सरकार का तर्क है कि इससे राजस्व आएगा, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि इसका बोझ आखिरकार आम लोगों पर ही पड़ेगा चाहे वो इलाज हो या बच्चों की पढ़ाई।



