hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल
IRAN MISSILE INDIAN OCEAN | ईरान की मिसाइल भारत के पास, हिंद महासागर में बढ़ा खतरा

नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका-इजरायल टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है और इसकी आंच भारत के दरवाजे तक आ गई है। ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद अमेरिका-ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया बेस पर मिसाइल दाग दी, जो भारत से सिर्फ करीब 1800 किमी दूर है।
हालांकि इस हमले में नुकसान नहीं हुआ, लेकिन खतरा साफ दिखने लगा है। उधर होर्मुज स्ट्रेट में पहले से तनाव है, जहां से दुनिया की तेल-गैस सप्लाई गुजरती है। अब अगर हिंद महासागर भी अस्थिर होता है, तो भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
क्योंकि भारत का 90% से ज्यादा व्यापार और करीब 80% तेल इसी रास्ते से आता है। यानी जंग अगर और बढ़ी तो सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और जेब पर पड़ेगा।
अब पूरी दुनिया की नजर इस पर है कि ये टकराव कहां जाकर रुकेगा, लेकिन फिलहाल भारत के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।



