hindi newsनेशनल

GOLD SILVER PRICE | सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी

 

नई दिल्ली। गुरुवार को बाजार खुलते ही सोना-चांदी ने जोरदार छलांग लगा दी। एमसीएक्स पर सोना करीब 861 रुपये चढ़कर 1,54,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, यानी निवेशकों के लिए फिर बड़ा मौका बन रहा है।

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने तो और भी तेज रफ्तार पकड़ ली है। चांदी करीब 2993 रुपये उछलकर 2,54,735 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जिससे बाजार में हलचल मच गई है।

इस तेजी के पीछे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट का तनाव माना जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर खींचतान से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है।

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों हरे निशान में हैं, वहीं कच्चे तेल के दाम भी ऊपर की तरफ बढ़ रहे हैं।

यानि साफ है कि जब-जब दुनिया में तनाव बढ़ता है, निवेशक सुरक्षित विकल्प यानी सोना-चांदी की तरफ भागते हैं, और कीमतें तेजी से ऊपर जाती हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button