chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

VEDANTA PLANT BLAST | इस जल्दबाजी में फटा बॉयलर …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता प्लांट हादसा अब और भयावह हो गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंच गया है, जबकि 36 मजदूर झुलस गए हैं। कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जांच में जो सामने आया, वो और भी चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी में प्लांट का लोड अचानक 350 मेगावाट से 590 मेगावाट तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान जरूरी सेफ्टी बैलेंस नहीं रखा गया और देखते ही देखते बॉयलर में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सिस्टम में पहले से खराबी थी, चेतावनी भी मिली थी, लेकिन काम नहीं रोका गया। इसी लापरवाही ने 20 जिंदगियां छीन लीं।

अब औद्योगिक सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज होगी और मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद मुआवजे का ऐलान भी हुआ है। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख और नौकरी देने की बात कही है, जबकि सरकार और PMNRF से भी अलग-अलग आर्थिक मदद घोषित की गई है।

फिलहाल घायल मजदूरों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है और पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button