chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CARBON FACTORY BLAST | एक और फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट

 

कोरबा. कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक हड़कंप मच गया, जब एक कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर टैंक फट गया। टैंक से गरम केमिकल लावा की तरह बहने लगा और वहां मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भागे।

गनीमत ये रही कि इस बार बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए। लेकिन हादसे ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।

बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री बिना किसी पहचान बोर्ड और नियम-कायदों के चलाई जा रही थी। अंदर टैंकर से लाया गया लिक्विड स्टोर कर कार्बन बनाया जाता है।

घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दो टैंकर पानी और फोम डालकर हालात को कंट्रोल किया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिना नियमों के ये फैक्ट्री चल कैसे रही थी?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button