chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG TRAIN CANCELLED | 8 ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

रायपुर। नवरात्र के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। रायपुर मंडल में अंडरब्रिज निर्माण के चलते 22 और 23 मार्च को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, कोरबा-रायपुर जैसे रूट पूरी तरह प्रभावित रहेंगे। कुल 8 ट्रेनें कैंसिल हैं, जबकि 2 ट्रेनें आधे रास्ते तक ही चलेंगी।
इसका सबसे ज्यादा असर रोज सफर करने वाले लोगों, नौकरीपेशा और छात्रों पर पड़ेगा। त्योहार के समय अचानक ट्रेनें बंद होने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
रेलवे का कहना है कि अंडरब्रिज का काम पूरा होने के बाद जाम से राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल लोगों को अपनी यात्रा की प्लानिंग बदलनी पड़ेगी।



