hindi newsनेशनल

EID 2026 | ईद की तारीख बदली, जानिए अब कब मनाई जाएगी ईद

 

रायपुर। ईद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत में आज चांद नहीं दिखा, जिसके बाद साफ हो गया है कि इस बार ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।

जामा मस्जिद की रुयत-ए-हिलाल कमेटी के मुफ़्ती आदिल और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद ने पुष्टि की कि 20 मार्च को 30वां रोजा रखा जाएगा और उसके अगले दिन यानी 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

इधर, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी ईद को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस से कहा है कि त्योहार के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और हर किसी को सुरक्षित माहौल मिले।

अब देशभर में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं और बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button