chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

NAXAL DUMP | अबूझमाड़ के जंगल में 1 करोड़ का खजाना

 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगल से सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के छिपाए गए डंप से करीब 1 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। इतनी बड़ी रकम देखकर खुद सुरक्षाबल भी हैरान रह गए।

कैश के साथ भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, IED बनाने का सामान, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के इस्तेमाल का सामान भी मिला है। कुछ पोस्टर भी बरामद हुए हैं, जिन्हें बड़े नक्सली नेताओं से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत पुलिस, DRG, STF, ITBP और BSF की संयुक्त टीम ने अबूझमाड़-महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे जंगल में की।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम नक्सलियों तक आखिर पहुंची कैसे और इसका इस्तेमाल कहां होना था।

नारायणपुर पुलिस का कहना है कि जिले में पिछले एक महीने से लगातार सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन चल रहा है। इसी अभियान में एक के बाद एक नक्सली ठिकानों का खुलासा हो रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button