hindi newsनेशनलमनोरंजन

NATIONAL FILM AWARDS 2026 | 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स घोषित, पूरी लिस्ट एक क्लिक में …

 

रायपुर डेस्क। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है और इस बार कई बड़े सरप्राइज देखने को मिले। सबसे ज्यादा चर्चा बेस्ट एक्टर कैटेगरी की रही, जहां कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से सम्मान मिला। वहीं यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया।

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। हिंदी फीचर फिल्म कैटेगरी में ‘श्रीकांत’ ने बाजी मारी।

संगीत और तकनीकी श्रेणियों में भी कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया। ‘पुष्पा 2’, ‘आर्टिकल 370’, ‘स्त्री 2’ और ‘कल्कि 2898 AD’ ने अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार जीते। इस बार की विनर्स लिस्ट ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई कलाकारों को बड़ी खुशखबरी दी है।

‘श्रीकांत’ बेस्ट हिंदी फिल्म स्पेशल मेंशन – चोला डोरा और सुई (हिंदी) भद्रा काली नाटकम (मलयालम) बेस्ट शॉर्ट फिल्म- हमसफर (मराठी) बेस्ट तेलुगू फिल्म कमेटी कुल्लु बेस्ट तमिल फिल्म – रायन बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी बेस्ट मराठी फिल्म – मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी बेस्ट मलयालम फिल्म – फेमिनिची फातिमा बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म – श्रीकांत बेस्ट बंगाली फिल्म – चलचित्र एखोन बेस्ट कन्नड़ फिल्म – मिथिया बेस्ट गुजरती फिल्म – मारान बेस्ट गढ़वाली फिल्म – ढोली बेस्ट असम फिल्म – जुईफूल बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनिता मनोज मुंतशिर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार बेस्ट कोरियोग्राफी – फिल्म- स्त्री 2 (आज की रात) विजय गांगुली बेस्ट लिरिक्स – जाने दो (मनोज मुंतशिर) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370) बेस्ट मेकअप – पी रवि कुमार (कमेटी कुल्लु) बेस्ट कॉस्ट्यूम – दीपावली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2) बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – कल्कि 2898 AD (नितिन चौधरी) बेस्ट एडिटिंग – मानविर जसरोइतिया बेस्ट साउंड डिजाइन – भूल भूलैया 3 बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर – बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2) बेस्ट डायलॉग राइटर – वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button