chhattisgarhछत्तीसगढ़

ज़मीन के कब्ज़े को लेकर हुए विवाद पर 2 सगे भाईयों की हत्या, 4 आरोपियों की गिरफ़्तारी, बाकियों की तलाश जारी

जगदलपुर के इरिकपाल में ज़मीन विवाद ने ख़ूनी रूप इख़्तियार कर लिया और इसमें दो सगे भाईयों की हत्या कर दी गई। दो पक्षों में ज़मीन के कब्ज़े को लेकर, लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद तक तो बात ठीक थी, लेकिन इसने बढ़कर झगड़े का रूप ले लिया और झगड़ा इस कदर बढ़ा कि- एक पक्ष के कई लोगों ने 2 सगे भाईयों पर हमला करके उनकी हत्या कर दी। मृतकों के नाम योगेश और चंद्रशेखर बताए गए हैं। हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- ज़मीन के नाम पार आए दिन दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होता आया है लेकिन विवाद के बाद जब इसने झगड़े का रूप लिया, तो दूसरे पक्ष में ज़्यादा लोग जुड़ गए, जिनके हाथ में कुल्हाड़ी और फरसा था। बताया जा रहा है कि- दोनों सगे भाईयों को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button