Road Accident: दुर्घटना में बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की बेटी ऋचा कौशिक की मौत, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल
होली के दिन दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक...

15, March, 2025 | दुर्ग: होली के दिन दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ऋचा अपने दोस्तों के साथ दुर्ग बायपास स्थित एक ढाबे में खाना खाने जा रही थीं। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
भारी टक्कर से ऋचा गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऋचा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार में एयरबैग खुलने के कारण चालक की जान बच गई, लेकिन पलटने और सिर पर गहरी चोट लगने से ऋचा की मौत हो गई।
तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में ऋचा के तीन दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं:
मयंक यादव – क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव का बेटा, कोहका निवासी
आयुष यादव (25) – औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड निवासी
हर्ष यादव (24) – कोहका, भिलाई निवासी
तीनों का इलाज आरोग्यम अस्पताल में जारी है।
बीजेपी नेताओं ने जताया शोक
इस दुखद घटना की खबर मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शोक व्यक्त करने पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया शामिल थे।
ऋचा का आज होगा अंतिम संस्कार
ऋचा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।